फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Offerings stolen amidst tight security; entire surveillance system under scrutiny

Ayodhya News: कड़ी सुरक्षा के बीच चढ़ावा चोरी, घेरे में पूरा निगरानी तंत्र

Mon, 22 Jun 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 22 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Offerings stolen amidst tight security; entire surveillance system under scrutiny
सतीश पाठक
विज्ञापन

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े विवाद ने जांच एजेंसियों के सामने केवल चोरी या अनियमितता का मामला ही नहीं रखा है, बल्कि पूरे निगरानी तंत्र की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हमेशा विशेष सतर्कता बरतने के दावे किए जाते रहे हैं। ऐसे में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद से अब निगरानी प्रणाली भी जांच के घेरे में आ गई है।
राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी व कीमती वस्तुओं के गायब होने का मामला बीते दिनों से सुर्खियों में है। इसे लेकर मंदिर ट्रस्ट लगातार निशाने पर है। ट्रस्ट की सिफारिश पर प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित की है। बीते दिनों एसआईटी ने अभिलेखों, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की पड़ताल की है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जांच की दिशा अब केवल चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक का आकलन भी किया जा रहा है।
जांच का फोकस निगरानी व्यवस्था की कमजोरी का पता लगाने पर भी किया जा रहा है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही या प्रक्रियागत कमी सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों की भूमिका जांच के दायरे में आ सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed