फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now Uttar Pradesh has become the best state of the country and not the sick state: Forest Minister

अब यूपी देश का बीमारू नहीं उत्तम प्रदेश बन गया : वन मंत्री

Wed, 09 Jul 2025 09:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Now Uttar Pradesh has become the best state of the country and not the sick state: Forest Minister
अयोध्या। वन व पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि अब यूपी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी ओर बसपा की सरकारों के कार्यकाल की तरह देश का बीमारू राज्य नहीं रह गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह उत्तम प्रदेश बन चुका है। यहां की कानून व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए नजीर बन गई है।
विज्ञापन


वन राज्य मंत्री बुधवार को रामपुर हलवारा में सरयू नदी के तट पर त्रिवेणी वाटिका में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान 2.0 के तहत पौधरोपण के बाद सोलर सिटी के पास दशरथ पथ पर जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तम प्रदेश बनने और यहां की बेहतर कानून व्यवस्था का ही परिणाम है कि देश-विदेश से बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। इससे राज्य के युवाओं को यहीं पर रोजगार मिल रहा है। पहले की तरह अब उन्हें रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेशों में जाने के लिए विवश नहीं होना पड़ रहा है। पुलिस में पहली बार 60 हजार कांस्टेबिलों की भर्ती हुई है। काशी और अयोध्या का उद्धार हुआ है। कहा कि धरती का तापमान बढ़ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग का खतरा दुनिया के सामने खड़ा है। इन सभी खतरों से बचने और निपटने का सिर्फ एक ही उपाय बड़ी संख्या में पेड़ों का लगाया जाना है। 25 करोड़ प्रदेशवासी इस महाअभियान का हिस्सा बनेंगे तो बदलाव जरूर आएगा। हर किसान अपने खेतों की मेड़ों पर पेड़ लगाएं और इनकी देखभाल करें।
विज्ञापन


प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आज से शुरू हुए प्रदेशव्यापी पौधरोपण महाअभियान के दौरान 15 अगस्त तक सभी नागरिक पौधे रोपित कर अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड करें। इसमें हर वर्ग और उम्र के लोगों की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजे हैं। ऐसे में यहां के निवासियों की यह जिम्मेदारी हो जाती है कि वे इस पवित्र नगरी को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में अपना योगदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed