फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now daughters will learn self defense skills

Ayodhya News: अब बेटियां सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

Mon, 09 Sep 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 09 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Now daughters will learn self defense skills
ऋषभ तिवारी
विज्ञापन


अयोध्या। बेटियों को अब आत्मरक्षा के गुर सिखाने की भी तैयारी हो रही है। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत 26 राजकीय विद्यालयों में छात्राओं को जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए संविदा पर प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसमें दो महिला और पांच पुरुष ट्रेनरों को इस योजना से जोड़ा गया है। इसमें प्रशिक्षकों को तीन माह में प्रत्येक माह पांच-पांच हजार का मानदेय दिया जाएगा।
रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण योजना के तहत पिछली बार 20 विद्यालयों का ही चयन हुआ था। इस बार 26 विद्यालयों को इस योजना के तहत जोड़ा गया है। समग्र शिक्षा माध्यमिक के अंतर्गत बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करने, उनको अपने परिवेश के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से शासन ने रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना शुरू की है। प्रशिक्षण में छात्राओं को किसी अप्रत्याशित घटना से बचाव के लिए तैयार रहने के गुर सिखाए जाएंगे। विपरीत परिस्थितियों में मुकाबला करने के लिए मार्शल आर्ट की बारीकियां सिखाई व बताई जाएंगी। इसमें जूडो सिखाने के साथ ताइक्वांडो, कराटे का प्रशिक्षण शामिल है। प्रशिक्षण की अवधि 40 मिनट निर्धारित की गई है, प्रशिक्षण तीन माह तक चलेगा। कक्षा छह से 12 तक के बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


सात ट्रेनरों का चयन
ट्रेनरों के चयन के लिए मांगे गए आवेदन में 10 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें से सात लोगों का चयन किया गया है। इसमें दो महिलाएं और पांच पुरुष ब्लैक बेल्ट वाले ट्रेनरों का ही चयन किया गया है। जिन्हें प्रत्येक माह पांच हजार रूपये का मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशिक्षण योजना के तहत जिले के 26 विद्यालयों का चयन किया गया है। बच्चों को प्रशिक्षकों की ओर से आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। ताकि उन्हें विपरीत परिस्थितियों में मुकाबला करने के लिए मजबूत किया जा सके। -राजेश कुमार आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed