{"_id":"66e5daeaddfabc444a00f8a4","slug":"now-626-schools-of-the-district-are-given-the-gift-of-smart-classes-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-873237-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अब जिले के 626 स्कूलों को स्मार्ट क्लास की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अब जिले के 626 स्कूलों को स्मार्ट क्लास की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के साथ उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का माध्यम बनाया जा रहा है। यहां गरीबों के बच्चों को भी कॉन्वेंट स्कूलों के तर्ज पर सुविधाएं दी जा रही हैं। जिले में अब तक 626 स्कूलों को स्मार्ट क्लास की सौगात दे दी गई है। स्मार्ट क्लास में 75 इंच के प्रोजेक्टर पर बच्चों को पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है। दीक्षा पोर्टल से इसे कनेक्ट कर विभिन्न शैक्षणिक सामग्री तक बच्चों की पहुंच को आसान बनाया जा रहा है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि अयोध्या में शिक्षा प्रणाली में आधुनिक तकनीक का समावेश करने के लिए व्यापक योजना पर अमल किया गया है। इस योजना के तहत विद्यालयों को इंटरैक्टिव बोर्ड, डिस्प्ले और आधुनिक ऑडियो-विजुअल सेटअप से युक्त किया गया है। यह कदम न केवल शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार लाएगा बल्कि छात्रों के लिए एक बेहतर लर्निंग एक्सपीरियंस भी सुनिश्चित करेगा।
स्मार्ट क्लास में छात्रों को ऑनलाइन संसाधनों तक आसानी से पहुंच मिलती है। छात्रों को पढ़ने में ज़्यादा मज़ा आता है और वे तनाव से बचे रहते हैं। योगी सरकार के विजन के अनुसार इस सत्र में अयोध्या के सभी स्कूलों को स्मार्ट क्लास के रूप में बदलने पर काम हो रहा है। वही कॉन्वेंट स्कूल की तर्ज पर सरकारी विद्यायलों में पुस्तकालय व कंप्यूटर रूम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
इनसेट
सीखने के अनुभव को बढ़ाती है स्मार्ट क्लास
स्मार्ट क्लास शिक्षा का एक आधुनिक तरीका है। इसमें डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल करके सीखने का अनुभव बेहतर किया जाता है। स्मार्ट क्लास में छात्रों को पढ़ाने के लिए इंटरैक्टिव व्हाइट बोर्ड, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, मल्टी मीडिया डिवाइस और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसे उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है।