{"_id":"6622ab6bb324d887e4010c48","slug":"notice-sent-to-1253-vehicle-owners-in-the-first-phase-ayodhya-news-c-97-1-lu11008-113037-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पहले चरण में 1253 वाहन स्वामियों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पहले चरण में 1253 वाहन स्वामियों को भेजा नोटिस
Fri, 19 Apr 2024 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आरटीओ की ओर से वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा जाने लगा है। पहले चरण में 1253 वाहनों के अधिग्रहण के लिए नोटिस दिया जा चुका है। इस काम में पुलिस विभाग आरटीओ की सहायता के लिए लगाया गया है। 20 मई को होने वाली वोटिंग के दौरान वाहनों की कमी न पड़े, इसके लिए जरूरत के हिसाब से कई चरणों में अलग-अलग वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा जाएगा।
चुनाव में वाहनों के अधिग्रहण को लेकर एक माह पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। इस बार अधिगृहित वाहनों के लिए किराये में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि किसी भी प्रकार से वाहनों की कमी नहीं होगी। एआरटीओ प्रशासन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि सभी थानों में अब तक 1253 नोटिस भेजे जा चुके हैं। पुलिस के जरिये ये नोटिस वाहन स्वामियों तक पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के लिए करीब 950 और तीसरे के लिए 300 नोटिस और तैयार कर लिए गए हैं।