फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nomination form price and security deposit fixed for Panchayat elections

Ayodhya News: पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र मूल्य व जमानत धनराशि तय

Mon, 03 Nov 2025 08:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Nomination form price and security deposit fixed for Panchayat elections
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व उप चुनाव के लिए नामांकन पत्रों का मूल्य और जमानत धनराशि तय कर दी गई है। इसके साथ ही विभिन्न पदों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम व्यय सीमा का भी निर्धारण कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत व नगरीय निकाय को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 200, जमानत की धनराशि 800 और अधिकतम व्यय सीमा 10,000 रुपये निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग व महिला के लिए 100 व 400 और अधिकतम व्यय सीमा सामान्य के अनुरूप ही तय की गई है। प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 600, जमानत धनराशि 3000 व अधिकतम व्यय सीमा 1,25,000 तय की गई है। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग व महिला के लिए 300 व 1500 और अधिकतम व्यय सीमा सामान्य के अनुरूप है।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 600, जमानत धनराशि 3000 व अधिकतम व्यय सीमा एक लाख तय की गई है। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग व महिला के लिए 300 व 1500 और अधिकतम व्यय सीमा सामान्य के अनुरूप है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 1000, जमानत धनराशि 8000 व अधिकतम व्यय सीमा 2,50,000 तय की गई है। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग व महिला के लिए 500 व 4000 और अधिकतम व्यय सीमा सामान्य के अनुरूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 2000, जमानत धनराशि 10,000 व अधिकतम व्यय सीमा 3,50,000 तय की गई है। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग व महिला के लिए 1000 व 5000 और अधिकतम व्यय सीमा सामान्य के अनुरूप है। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 3000 व जमानत धनराशि 25,000 और अधिकतम व्यय सीमा सात लाख तय की गई है। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग व महिला के लिए 1500 व 12,500 और अधिकतम व्यय सीमा सामान्य के अनुरूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed