{"_id":"67c3289eb4daeca1eb009cb5","slug":"nomination-for-the-post-of-bjp-metropolitan-president-will-be-held-today-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1098029-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए आज होगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए आज होगा नामांकन
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक चुनाव में अब तेजी आ गई है। रविवार को सहादतगंज पार्टी कार्यालय में शाम चार बजे से छह बजे तक महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। महानगर की सांगठनिक चुनाव अधिकारी नीलिमा कटियार और सह चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कोरी व तिलकराम मौर्य जांच के बाद सभी नामांकन पत्रों को ले जाकर लखनऊ कार्यालय में जमा करेंगे।
लखनऊ कार्यालय में प्रदेश चुनाव अधिकारी डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति व प्रदेश स्तर पर विचार-विमर्श के बाद महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। अयोध्या महानगर व जिले की सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया को मिल्कीपुर उपचुनाव के कारण टाल दिया गया था। इसे अब फिर से शुरू किया गया है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार की शाम को चार मंडलों में से तीन मंडलों के अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों की घोषणा की जा चुकी है। अयोध्या मंडल के अध्यक्ष व प्रतिनिधि की घोषणा जल्द की जाएगी। दो मार्च को पार्टी कार्यालय सहादतगंज में महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।