Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nodal officer issued instructions to underperforming departments for improvement

Ayodhya News: नोडल अधिकारी ने कमजोर प्रदर्शन वाले विभागों को सुधार के दिए निर्देश

Sat, 20 Jun 2026 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 20 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer issued instructions to underperforming departments for improvement
अयोध्या। जनपद के नोडल अधिकारी अमित गुप्ता ने शनिवार को प्रभारी मंत्री के निर्देशों और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। उन्होंने विशेष रूप से उन विभागों की प्रगति का परीक्षण किया, जिनकी मई की रैंकिंग ''सी'' और ''डी'' श्रेणी में थी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रभारी मंत्री की ओर से दिए गए निर्देशों का अनुपालन जांचा। उन्होंने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के विकास और राजस्व संबंधी कार्यक्रमों की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर चर्चा की। प्रभारी मंत्री के निर्देशों का समयबद्ध और प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जोर दिया कि अपेक्षित स्तर पर न रहने वाले विभागों को विशेष प्रयास करने होंगे। इन विभागों को योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति में सुधार लाना होगा। बैठक में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed