फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   No one can escape God's justice.

Ayodhya News: भगवान के न्याय से कोई नहीं बच सकता

Thu, 11 Jun 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 11 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
No one can escape God's justice.
अयोध्या। राम मंदिर में दान और चढ़ावे के कथित गड़बड़ी मामले को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच श्रीराम जन्मभूमि के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई अनियमितता या गड़बड़ी हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच अवश्य होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान समय में जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

महंत कमल नयन दास ने कहा कि आज का माहौल आरोप-प्रत्यारोप से भरा हुआ है। एक पक्ष दूसरे पर आरोप लगा रहा है, जबकि जांच करने वालों की निष्ठा और पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। ऐसे में सत्य तक पहुंचने के लिए पूरी प्रक्रिया का निष्पक्ष और पारदर्शी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर और ट्रस्ट पर सवाल उठाने वालों को भी आत्ममंथन करना चाहिए। उनका कहना था कि समाज में ऐसे कई लोग हैं जो आज दूसरों पर उंगली उठा रहे हैं, लेकिन उन्हें भी अपने सार्वजनिक जीवन और संसाधनों के स्रोतों पर जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने संकेतों में कहा कि जो लोग कभी साधारण जीवन जीते थे, आज उनके पास बड़े संसाधन हैं, ऐसे मामलों पर भी समाज को स्पष्टता मिलनी चाहिए। राम जन्मभूमि आंदोलन की यादों को साझा करते हुए महंत कमल नयन दास ने कहा कि उनके लिए राष्ट्र और राम जन्मभूमि सदैव सर्वोपरि रहे हैं। साफ किया कि उनका किसी राजनीतिक विवाद या व्यक्ति विशेष से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दान और चढ़ावे की व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि वर्षों से मंदिरों में प्राप्त होने वाले सोने-चांदी, नकद राशि और अन्य प्रकार के दान का रिकॉर्ड रखा जाता रहा है। कई बार श्रद्धालु अपनी पहचान बताए बिना भी दान देते हैं, लेकिन व्यवस्थागत स्तर पर ऐसे दान का लेखा-जोखा दर्ज किया जाता है।

महंत कमल नयन दास ने कहा कि यदि राम जन्मभूमि से जुड़े किसी भी मामले में संदेह की स्थिति है तो उसकी जांच अवश्य होनी चाहिए, लेकिन जांच ऐसी हो जिस पर सभी पक्षों को भरोसा हो। उन्होंने कहा कि अंततः हर व्यक्ति को अपने कर्मों का फल मिलता है और भगवान के न्याय से कोई भी बचा नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed