फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   No electricity at polling station, lack of facilities

Ayodhya News: मतदान केंद्र पर बिजली नहीं, सुविधाओं का टोटा

Thu, 25 Apr 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 25 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
No electricity at polling station, lack of facilities
मिल्कीपुर। विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर का एक मतदान केंद्र अभी पक्की सड़क से नहीं जुड़ सका है। इस केंद्र के बूथों पर कई मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। ऐसा तब है जब भारत निर्वाचन आयोग ने बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर 414 बूथ बने हैं। यहां 3,61,809 मतदाता 20 मई को वोट डालेंगे। क्षेत्र के कुछ बूथों का अमर उजाला प्रतिनिधि ने सोमवार को जायजा लिया। इस दौरान कुछ बूथ तो सुसज्जित मिले, लेकिन कई बूथों पर समस्याओं का अंबार मिला।
विज्ञापन

नगर पंचायत कुमारगंज के मतदान केंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरेंद्र नगर में विद्युतीकरण ही नहीं हुआ है। भवन से लगभग 300 मीटर दूर से एचटी लाइन गुजरी है। यहां तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क भी नहीं है। पगडंडी के सहारे शिक्षक और बच्चे विद्यालय पहुंचते हैं। पंखे खरीदे गए हैं, लेकिन बिजली न होने से उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। चुनाव के दौरान प्रशासन पड़ोसी के आवास से अस्थायी तौर पर बिजली लाइन जोड़वाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed