फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nirmala Sitharaman performed the aarti of Ram Lalla with her family

Ayodhya News: निर्मला सीतारमण ने परिवार संग उतारी रामलला की आरती

Thu, 09 Oct 2025 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 09 Oct 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman performed the aarti of Ram Lalla with her family
02- कुबेर टीला पर कुबेरेश्वर महादेव का अ​भिषेक-पूजन करतीं वित्त मंत्री - ट्रस्ट
अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी में बृहस्पतिवार तड़के भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुबह छह बजे की शृंगार आरती में सहभागिता की। आरती के दौरान उन्होंने श्रद्धा से आराध्य के दर्शन किए और मंदिर की दिव्यता एवं भव्यता को देख कर निहाल नजर आईं।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री ने अपने परिवार संग प्रभु श्रीरामलला की आरती उतारी और श्रीराम दरबार व मां दुर्गा के दर्शन किए। आरती के दौरान श्रीरामलला का दरबार भक्ति रस से सराबोर हो उठा। सरयू तट से आती मंद बयार और मंदिर प्रांगण में गूंजते भजनों ने वातावरण को और भी पवित्र बना दिया। वित्त मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन के बाद आरती में शामिल श्रद्धालुओं के साथ जय श्रीराम का उद्घोष किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने वित्त मंत्री को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया और निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। निर्मला सीतारमण ने मंदिर के भव्य स्वरूप को देखकर आस्था और गर्व की भावना व्यक्त की।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से वित्त मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। पुजारियों ने उन्हें प्रसाद भेंट किया। इस दौरान मंदिर परिसर की सुरक्षा, दर्शन व्यवस्था और विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई। उनके साथ उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री व अयोध्या जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, एसपी सुरक्षा डॉ. बलरामाचारी दुबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुबेर टीला पर किया रुद्राभिषेक
वित्त मंत्री करीब ढ़ाई घंटे परिसर में रहीं। उन्होंने कुबेर टीला स्थित देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक भी किया। शेषावतार मंदिर व सप्त मंडप में बने ऋषि-महर्षियों के मंदिर को भी निहारा। चंपत राय ने उन्हें शेषावतार मंदिर की विशेषता बताई। परकोटा में बने छह मंदिरों में भी उन्होंने दर्शन-पूजन किया। राम मंदिर दर्शन के बाद वे गुप्तार घाट पहुंची और मां सरयू की पूजा-अर्चना की।

02- कुबेर टीला पर कुबेरेश्वर महादेव का अभिषेक-पूजन करतीं वित्त मंत्री - ट्रस्ट

02- कुबेर टीला पर कुबेरेश्वर महादेव का अभिषेक-पूजन करतीं वित्त मंत्री - ट्रस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed