फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The scene of Shri Ram's departure for the forest (Van-Gaman) will come to life in Gallery No. 17.

Ayodhya News: गैलरी नंबर 17 में जीवंत होगा श्रीराम वनगमन का दृश्य

Fri, 11 Sep 2026 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The scene of Shri Ram's departure for the forest (Van-Gaman) will come to life in Gallery No. 17.
अयोध्या। रामकथा संग्रहालय में रामायण के प्रसंग अब केवल चित्रों और विवरणों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से श्रद्धालुओं को उनके जीवंत अनुभव कराने की तैयारी है। संग्रहालय की गैलरी नंबर 17 में श्रीराम के वनगमन के प्रसंग को विशेष रूप से विकसित किया जा रहा है। इसमें भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनगमन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को ध्वनि, प्रकाश और आधुनिक विजुअल तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहल पर वनगमन गैलरी की पटकथा में भी बदलाव किया जा रहा है। ट्रस्ट के सुझाव पर इसकी नई रूपरेखा तैयार की गई है। उद्देश्य है कि गैलरी में प्रवेश करने वाला श्रद्धालु केवल प्रसंगों को देखे नहीं, बल्कि उसे रामायण काल के वातावरण की अनुभूति भी हो।
विज्ञापन

संग्रहालय के निदेशक डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि केवट का श्रीराम को गंगा पार कराने का प्रसंग थ्रीडी और फाइव डी तकनीक से दिखाने की तैयारी है। गंगा तट का वातावरण, नाव, जल की लहरें और पात्रों की गतिविधियों को तकनीकी प्रभावों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को ऐसा अनुभव कराने का प्रयास होगा, जैसे वे स्वयं उस प्रसंग के साक्षी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई पटकथा में श्रीराम के वनवास के दौरान ऋषि-मुनियों से हुई मुलाकातों को भी प्रमुखता दी जा रही है। भगीरथ आश्रम, महर्षि वाल्मीकि और अगस्त्य ऋषि से श्रीराम की भेंट और संवाद को ऑडियो-विजुअल माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। जंगल का परिवेश, पेड़ों की छाया, प्राकृतिक ध्वनियां और ऋषि-मुनियों की वाणी के संयोजन से वनगमन प्रसंग को भावनात्मक रूप देने की तैयारी है।

डॉ. संजीव सिंह के अनुसार, रामकथा संग्रहालय में कुल 20 गैलरियां तैयार की जा रही हैं। चार गैलरियां पहले से बनी हैं, जबकि शेष 16 गैलरियों की पटकथा तैयार हो चुकी है। पटकथा तैयार करने में वाल्मीकि रामायण, अध्यात्म रामायण और आनंद रामायण जैसे शास्त्रीय ग्रंथों का संदर्भ लिया गया है। संग्रहालय का सिविल कार्य पूरा हो चुका है और अब गैलरियों में तकनीकी कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed