फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Transactions worth 500 crore affected by bank strike.

Ayodhya News: बैंक हड़ताल से 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Fri, 11 Sep 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 11 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Transactions worth 500 crore affected by bank strike.
 प्रदर्शन करते  बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदा​​धिकारी।
अयोध्या। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत चार मांगों को लेकर शुक्रवार को जिले की करीब 140 राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे रुपये जमा-निकासी, पेंशन भुगतान, चेक क्लियरेंस, आरटीजीएस और नेफ्ट जैसी सेवाएं प्रभावित हुईं। बैंक संगठनों के अनुसार, हड़ताल से करीब 500 करोड़ रुपये के लेनदेन पर असर पड़ा, जबकि करीब 100 करोड़ रुपये के बैंक कारोबार के प्रभावित होने का अनुमान है।
विज्ञापन

सुबह बैंक पहुंचे ग्राहकों को मुख्य द्वार पर ताला मिला। पूछताछ के बाद उन्हें कर्मचारियों के हड़ताल पर होने की जानकारी हुई। शुक्रवार की हड़ताल के बाद शनिवार को द्वितीय शनिवार और रविवार का अवकाश होने से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पीएलआई में सुधार और पेंशन से जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण समेत अन्य मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

पेंशन और इलाज के लिए पहुंचे लोग लौटे
विद्याकुंड निवासी अजय शुक्रवार को अपनी मां मीना देवी की पेंशन के रुपये निकालने सेंट्रल बैंक पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हर माह 29 तारीख को मां की पेंशन आती है। परिवार के साथ बालाजी जाने के कारण इस बार समय पर रुपये नहीं निकाल सके थे। छुट्टियों से पहले शुक्रवार को बैंक पहुंचे, लेकिन हड़ताल के कारण रुपये नहीं निकल सके। इसी तरह पति के इलाज के लिए रुपये निकालने पहुंचीं शोभावती को भी बैंक बंद मिलने के कारण लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि पति को लकवे की दिक्कत है और इलाज के लिए रुपये की जरूरत थी। बैंक खुलने की उम्मीद में आई थीं, लेकिन हड़ताल के कारण जरूरी भुगतान टल गया। कई अन्य ग्राहक भी बैंक शाखाओं के बाहर इंतजार करने के बाद वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक शाखाओं के बाहर प्रदर्शन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला सचिव केके रस्तोगी ने बताया कि हड़ताल के कारण नकद भुगतान के साथ चेक क्लियरेंस, आरटीजीएस और नेफ्ट सेवाएं भी प्रभावित रहीं। व्यापारियों और आम ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी उठानी पड़ी।
पंजाब नेशनल बैंक सिविल लाइंस शाखा के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। वहीं केके रस्तोगी के नेतृत्व में बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय साकेतपुरी के सामने भी प्रदर्शन हुआ। देवकाली स्थित यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय पर क्षेत्रीय सचिव एकांत सिन्हा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि किरण करपात्री के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। एकांत सिन्हा ने बताया कि 28, 29 और 30 सितंबर को भी हड़ताल प्रस्तावित है। इसके बाद 26 अक्तूबर से लगातार हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

 प्रदर्शन करते  बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी।

 प्रदर्शन करते  बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी।

 प्रदर्शन करते  बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी।

 प्रदर्शन करते  बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी।

 प्रदर्शन करते  बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी।

 प्रदर्शन करते  बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी।

 प्रदर्शन करते  बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी।

 प्रदर्शन करते  बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी।

 प्रदर्शन करते  बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी।

 प्रदर्शन करते  बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed