{"_id":"6a1479f77e7b446f930da8a1","slug":"nine-vehicles-seized-for-illegal-mining-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-150372-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अवैध खनन में नौ वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अवैध खनन में नौ वाहन सीज
Mon, 25 May 2026 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 25 May 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
भेलसर। रुदौली और मवई में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार देर रात गठित टास्क फोर्स ने छापेमारी कर छह ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो डंपर और एक रैपर मशीन समेत नौ वाहनों को सीज कर दिया।
थाना मवई के बाजार का पुरवा में एक रैपर मशीन, दो ट्रैक्टर, तीन ट्रॉलियां और दो मिट्टी लदे डंपर पकड़े गए। वहीं, कोतवाली रुदौली के खतीरपुर में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया गया। प्रशासन को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर टास्क फोर्स ने कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी। प्रशासनिक टीम को देखते ही कई वाहन चालक अपने वाहन छोड़कर मौके से भागने में सफल रहे। कुछ चालक ट्रॉलियां छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भी भाग निकले।
कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी शिवम जैन, एसडीएम रुदौली संतोष कुमार और सीओ रुदौली आशीष निगम मौजूद रहे। इनके साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य और भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। शिवम जैन ने बताया कि पकड़े गए सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है। (संवाद)