{"_id":"6af75fd6ab5d6558be040f2c","slug":"athletes-showcased-their-prowess-at-the-maihar-festival-ayodhya-news-c-97-1-ayo1019-162939-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मैहर महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मैहर महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Sat, 14 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
जाना बाजार। मैहर महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को हैदरगंज के बिसुन बाबा मैदान में हुआ। इस अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह नजर आया।
महोत्सव की शुरुआत खेल आयोजनों से हुई। 100 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में अरुण यादव ने पहला और आदित्य शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में बेबी ने प्रथम और शालू ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 1600 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में ऋषभ यादव विजेता रहे। सुनील गौड़ दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में शांति ने पहला और काजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी प्रतियोगिता के महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला आरोही संस्थान और नंसा बाजार की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें आरोही संस्थान की टीम विजेता रही। पुरुष वर्ग में तारुन की टीम ने शेरवा घाट को हराकर खिताब अपने नाम किया। समारोह की अध्यक्षता हरिश्चंद्र सेन ने की और राजकुमार गोस्वामी ने प्रतियोगिताओं का संचालन किया। महोत्सव के आयोजक समाजसेवी प्रमोद सिंह ने प्रतियोगिताओं के पहले चरण की जानकारी दी। इस अवसर पर बाबुल तिवारी, विष्णु मिश्रा, शुभम प्रजापति, संदीप गौड़, रजत सिंह, राघवेंद्र सिंह और कुलदीप सहित अन्य मौजूद रहे।