फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   NCC cadets conducted firing practice

Ayodhya News: एनसीसी कैडेटों ने किया फायरिंग का अभ्यास

Sat, 10 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 10 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets conducted firing practice
42 -माधव सर्वोदय पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण लेते एनसीसी कैडेट। -स्कूल

विज्ञापन
अयोध्या। रानीबाजार स्थित माधव सर्वोदय पीजी कॉलेज में चल रहे सीएटीसी-73 शिविर के तीसरे दिन एनसीसी कैडेटों ने अग्निशमन, फायरिंग और सैन्य प्रशिक्षण की बारीकियां सीखीं। दिन की शुरुआत पीटी और शारीरिक व्यायाम से हुई। इसके बाद कैडेटों ने परेड, ड्रिल, मैप रीडिंग और फील्ड क्राफ्ट का प्रशिक्षण लिया।फायर फाइटिंग टीम अयोध्या ने कैडेटों को ज्वलनशील पदार्थों की पहचान, अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल और आग बुझाने के तरीकों की जानकारी दी। अल्फा और ब्रावो कंपनी के कैडेटों ने फायरिंग रेंज में प्रशिक्षक भूरा सिंह के निर्देशन में निशानेबाजी का अभ्यास किया। कैंप कमांडेंट ज्ञान प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में आयोजित गतिविधियों में कैडेटों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। शिविर के संचालन में प्रधान सहायक सुनील कुमार तिवारी, वरिष्ठ सहायक सूर्यकांत मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव और कनिष्ठ सहायक अनिल कुमार यादव सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed