{"_id":"6a14791bff7938c2d609ae08","slug":"municipality-cracks-down-on-encroachments-outside-chc-rudauli-issues-notice-for-removal-within-three-days-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-150377-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सीएचसी रुदौली के सामने अतिक्रमण पर नगर पालिका सख्त, तीन दिन में हटाने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सीएचसी रुदौली के सामने अतिक्रमण पर नगर पालिका सख्त, तीन दिन में हटाने का नोटिस
Mon, 25 May 2026 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 25 May 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
भेलसर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली के सामने अवैध अतिक्रमण पर नगर पालिका परिषद ने सख्त कार्रवाई की है। पालिका प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को तीन दिन के भीतर स्वयं कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया है। यह कदम जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर किया गया है।
नोटिस में कहा गया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य मार्ग व फुटपाथ पर अस्थायी अतिक्रमण था। इससे मरीजों, तीमारदारों और एंबुलेंस के आवागमन में लगातार बाधा आ रही थी। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। नगर पालिका परिषद रुदौली के अधिशासी अधिकारी प्रेम नाथ ने यह नोटिस जारी किया है। समर बहादुर, राम रूप, नूरी, जाकिर सहित कई लोगों को नोटिस दिया गया है। उन्हें तीन दिवस के भीतर अवैध कब्जा हटाने को कहा गया है। चेतावनी दी गई है कि तय समय सीमा के बाद अतिक्रमण नहीं हटा तो पुलिस बल के साथ बलपूर्वक कब्जा हटाया जाएगा।
अधिशासी अधिकारी प्रेम नाथ ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का खर्च संबंधित व्यक्तियों से वसूला जाएगा। कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कदम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास की अव्यवस्था समाप्त होने की उम्मीद है।