Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mother Saryu was anointed with five quintals of milk, the Maha Aarti captivated the hearts

Ayodhya News: पांच क्विंटल दूध से हुआ मां सरयू का अभिषेक, महाआरती ने मोहा मन

Sun, 28 Jun 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 28 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Mother Saryu was anointed with five quintals of milk, the Maha Aarti captivated the hearts
सरयू जयंती की पूर्व संध्या पर समाजसेवी कौस्तुभ आचारी के नेतृत्व में मां सरयू की दुग्धा​भिषेक के
अयोध्या। सरयू जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को पावन सरयू तट पर श्रद्धा और आस्था का संगम देखने को मिला। समाजसेवी कौस्तुभ आचारी के नेतृत्व में मां सरयू का पांच क्विंटल दूध से दुग्धाभिषेक किया गया। इस दौरान एक क्विंटल गुलाब, कमल का पुष्प अर्पित कर मां सरयू का भव्य शृंगार और पूजन भी संपन्न कराया गया।
विज्ञापन


वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए अभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां सरयू से लोककल्याण, सुख-समृद्धि तथा विश्व शांति की कामना की। पूजन के बाद सरयू आरती भी आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर मां सरयू का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन का क्रम सुबह आठ बजे शुरू हुआ और तीन घंटे तक सरयू तट वैदिक मंत्रोच्चारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

आयोजक कौस्तुभ आचारी ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष सरयू जयंती की पूर्व संध्या पर मां सरयू का दुग्धाभिषेक कराते हैं। इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार पांच क्विंटल दूध और एक क्विंटल पुष्प अर्पित कर भव्य आयोजन किया गया। इसके बाद 501 बत्तियों की महाआरती उतारी गई। उन्होंने कहा कि मां सरयू अयोध्या की आस्था और सनातन संस्कृति की जीवनधारा हैं, जिनकी आराधना से जनकल्याण की भावना मजबूत होती है। आचार्य सतीश वैदिक ने पूजन परंपरा संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed