फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mitrasen's soldiers continued to show their strength in helping Ajit cross the boat

Ayodhya News: अजीत की नइया पार कराने में दम दिखाते रहे मित्रसेन के सिपाही

Wed, 05 Feb 2025 08:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 05 Feb 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mitrasen's soldiers continued to show their strength in helping Ajit cross the boat
अयोध्या। जिले के कद्दावर नेता रहे स्व. मित्रसेन यादव के पैतृक गांव में उनके सिपाही सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद की नइया पार कराने में दम लगाते नजर आए। भिटारी समेत आसपास के गांवों में भी इसका असर दिखा। पूर्व मंत्री आनंदसेन व ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन भी गांव-जंवार के लोगों को सहेजते दिखे।
विज्ञापन

मित्रसेन यादव का पैतृक गांव हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के भिटारी में है। वह मिल्कीपुर विधानसभा से पांच बार विधायक रहे। उनके पुत्र आनंदसेन यादव भी इस सीट से दो बार विधायक चुने गए। भिटारी समेत आसपास के कई गांवों के लोग मित्रसेन व उनके परिवार को ही नेता मानते रहे।
विज्ञापन

उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आनंदसेन यादव को अपना गढ़ संभालने का जिम्मा सौंपा था। बुधवार को मतदान के दिन वह गांव में कैंप किए रहे। उनके सिपाही भी उनका इशारा समझ अपने चुनाव के जैसे मोर्चा संभाले दिखे। इसकी हकीकत जानने अमर उजाला टीम भिटारी मतदान केंद्र पर पहुंची तो सुबह 11 बजे तक मतदाताओं की कतार दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मौजूद वीरेंद्र यादव कहते हैं कि हमारा परिवार बाबूजी के जमाने से उन्हें वोट करता रहा है। उनका जहां इशारा होता था, हम लोग वहीं वोट करते थे। आज भी वही माहौल है। यहां मौजूद भाजपा एजेंट राम उजागिर ने बताया कि यह बूथ भाजपा कभी जीती नहीं, फिर भी उनकी भाजपा में आस्था है। लंबे समय से वह भाजपा से जुड़े हैं। 80 वर्षीय सरजू देवी भी पोती के साथ वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बाबूजी के समय से ही वह लगातार वोट डालती हैं।

थोड़ी देर में पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, पत्नी व जिला पंचायत सदस्य इंदुसेन और बेटे ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन के साथ बूथ पर पहुंचे तो लाइन में लगे तमाम लोग उनका अभिवादन करने लगे। यहां भी सभी ने इशारे-इशारे में सब कुछ आशानुरूप होने का दावा किया। लगभग ऐसा ही नजारा बगल के गांव पलिया प्रतापशाह, हरदोइया, चिलबिली, कल्याणपुर, पलिया लोहानी, निमड़ी आदि बूथों पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed