{"_id":"695e788b9d262db0d5015769","slug":"mithun-came-first-and-ansh-came-second-in-the-100-meter-race-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-140722-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 100 मीटर दौड़ में मिथुन प्रथम व अंश रहे दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 100 मीटर दौड़ में मिथुन प्रथम व अंश रहे दूसरे स्थान पर
Wed, 07 Jan 2026 08:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 07 Jan 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
18-प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डाभासेमर स्टेडिय में आयोजित दौ
अयोध्या। प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हो गया। डाभासेमर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन अपर जिलाधिकारी गजेंद्र सिंह ने किया।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमों ने भाग लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। 400 मीटर दौड़ में पवन (वाराणसी) प्रथम, अंकित शर्मा (वाराणसी) द्वितीय व अमरजीत (बस्ती) तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में मिथुन (लखनऊ) ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अंश चौरसिया (अयोध्या) और सागर यादव (वाराणसी) क्रमशः द्वितीय व तृतीय रहे। हैमर थ्रो में अंकुल पटेल (प्रयागराज) ने प्रथम, आदित्य कमल (प्रयागराज) ने द्वितीय और राजवीर सिंह (बस्ती) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
5000 मीटर वॉक रेस में आदित्य वर्मा (बरेली) विजेता रहे, जबकि उत्सव कुमार (आजमगढ़) और अनीश (बस्ती) ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर हर्डल रेस में कामरान अली (बरेली) ने बाजी मारी। हाई जंप में अखिल सिंह (प्रयागराज) प्रथम, उदय प्रताप यादव (आजमगढ़) द्वितीय और गुलशन कुमार यादव (प्रयागराज) तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में मोहम्मद हमजा (अलीगढ़) ने स्वर्ण, पंकज कुमार (मुरादाबाद) ने रजत और आर्यन यादव (वाराणसी) ने कांस्य पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में मिथुन (लखनऊ) प्रथम रहे। पेंटाथलॉन में कामरान अली (बरेली) विजेता बने, जबकि मिडले रिले में वाराणसी की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन
इससे पहले क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।मुकाबले के बाद विजेता खिलाड़ियों को अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी विवेक कुमार, उपक्रीडाधिकारी शकील अहमद अंसारी, सहायक प्रशिक्षक मुकेश कुमार सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, रोहित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।