फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Milkipur received more votes than Delhi and Tamil Nadu

Ayodhya News: मिल्कीपुर में दिल्ली और तमिलनाडु से अधिक बरसे वोट

Wed, 05 Feb 2025 07:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Milkipur received more votes than Delhi and Tamil Nadu
अयोध्या। मिल्कीपुर उप चुनाव में दिल्ली और तमिलनाडु के इरोड पश्चिम सीट के लिए हुए उप चुनाव से अधिक मत पड़े। दिल्ली में लगभग 58, तमिलनाडु में 64 और मिल्कीपुर में 65 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। बुधवार को दिल्ली के साथ ही तमिलनाडु व उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर उप चुनाव हुआ।
विज्ञापन

मिल्कीपुर उप चुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधी लड़ाई में दो दशक का मतदान रिकॉर्ड टूट गया। 2002 से अब तक हुए दो उप चुनाव समेत सात विधानसभा चुनाव में इस बार जमकर वोट बरसे। 65 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। 2022 के विधानसभा चुनाव से लगभग पांच फीसदी अधिक मत पड़े। इतना ही नहीं लगभग आठ महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव से भी छह फीसदी अधिक मतदान हुआ है। 2024 के लोकसभा चुनाव में 59.14 फीसदी मत पड़े थे। राम मंदिर बनने के बाद हुए लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट पर भाजपा की हार और सपा की जीत के बाद हो रहे इस उप चुनाव में दोनों दलों की ओर से पूरी ताकत झोंक रखी गई थी। दोनों दलों के कद्दावर नेताओं, विधायकों तथा संगठन के पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाल रखा था। पूरे इलाके को मथकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। हर बूथ स्तर की जिम्मेदारी जिम्मेदार लोगों को सौंपी गई। रोजी-रोजगार तथा पढ़ाई लिखाई के सिलसिले में बाहर रहने वाले लोगों से संपर्क साधकर उन्हें बुलाया गया। यही वजह है कि बूथों तक मतदाता भारी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव का असर भी देखने को मिला। सुबह नौ बजते-बजते बूथों पर लंबी लंबी कतारें दिखीं। मतदान लगभग 13 फीसदी तक पहुंच गया। इसके बाद यह सिलसिला थमा नहीं और देर शाम तक 65 प्रतिशत से अधिक वोट का रिकॉर्ड बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed