फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Milkipur By Election Result: Awadhesh Prasad said democracy was murdered by stealing votes

Milkipur By Election Result: अवधेश प्रसाद का छलका दर्द, बोले- लोकतंत्र की हत्या हुई; चुनाव आयोग दिखा बेबस

Sun, 09 Feb 2025 03:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 03:19 PM IST
सार

Milkipur By Election Result: सपा की हार के बाद सांसद अवधेश प्रसाद का दर्द छलका। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में वोटों की चोरी करके लोकतंत्र की हत्या हुई। चुनाव आयोग भी बेबस दिखा। 

विज्ञापन
Milkipur By Election Result: Awadhesh Prasad said democracy was murdered by stealing votes
सपा सांसद अवधेश प्रसाद - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को मात देकर मिल्कीपुर का ताज अपने नाम किया। सपा की हार के बाद फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में मतदान में गड़बड़ की गई है। 

विज्ञापन


सपा सांसद ने कहा कि यदि मिल्कीपुर में स्वतंत्र रूप से मतदान होता तो यहां इतिहास बन जाता। भाजपा के जनादेश को चश्मे से देखना पड़ता है। सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद लाखों वोटों से जीतते। लेकिन मिल्कीपुर में वोटों की जो चोरी हुई, वह लोकतंत्र की हत्या है। इसके बाद भी चुनाव आयोग बेबस दिखा। मैंने अपने 50 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा पहली बार देखा है।
विज्ञापन


मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की मतगणना के पहले रुझान में कमल खिलने लगा तो सपाइयों के चेहरे मुरझाने लगे थे। इस सीट पर भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद के लंबे अंतराल से हराया। वहीं भाजपा जितने अंतर से लोकसभा सीट हारी थी, उससे अधिक अंतर से उपचुनाव जीतकर अपना संकल्प पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed