{"_id":"6832cbbc899080ec6f09ee5b","slug":"middle-aged-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-newly-constructed-house-in-ayodhya-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नवनिर्मित मकान में अधेड़ ने फंदे से लटककर दी जान, घर में मची चीख पुकार; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नवनिर्मित मकान में अधेड़ ने फंदे से लटककर दी जान, घर में मची चीख पुकार; पुलिस कर रही जांच
Sun, 25 May 2025 01:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 May 2025 01:20 PM IST
सार
अयोध्या में नवनिर्मित मकान में अधेड़ ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
बिलखते परिजन, एकत्र ग्रामीण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अयोध्या में 45 वर्षीय स्वदेशी ने अपने नवनिर्मित मकान में फंदे से लटककर जान दे दी। नए मकान के पिलर से निकली सरिया से गमछे से शव लटकता मिला। घरवालों को रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
घटना इनायतनगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार स्थित करमडांडा गांव की है। घटना की सूचना पर बारुन बाजार चौकी प्रभारी अविनाश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। जांच की जा रही है। तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक के परिवार में दो बेटे, एक बेटी और पत्नी
आत्महत्या की घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के परिवार में बड़ी बेटी कोमल (20), बेटा ऋषभ (18) व आकाश (16) और पत्नी हैं। अभी किसी भी बच्चे की शादी नहीं हुई है।