{"_id":"6aa43ff5e35fd83bc604635e","slug":"memorandum-submitted-to-ram-lalla-regarding-the-investigation-into-donation-theft-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-158471-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: चंदा चोरी की जांच के लिए रामलला को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: चंदा चोरी की जांच के लिए रामलला को सौंपा ज्ञापन
Fri, 11 Sep 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ‘भारत जागो यात्रा’ के संयोजक पीपी नायक ने श्रीरामलला के चरणों में ज्ञापन सौंपा। बीना से अयोध्या तक नौ दिन की पदयात्रा पूरी करने के बाद बुधवार की शाम अयोध्या पहुंचे नायक ने बृहस्पतिवार को श्रीरामलला के दर्शन किए और मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े धन के दुरुपयोग के आरोपों की निष्पक्ष जांच की प्रार्थना की।
पीपी नायक ने कहा कि मंदिर और धर्म के नाम पर देशभर से श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार दान करते हैं। ऐसे में दान की राशि में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कथित चोरी का मामला गंभीर है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। बीना के कटरा मंदिर से एक सितंबर को शुरू हुई यात्रा खुरई, पन्ना, चित्रकूट, राजापुर और रायबरेली होते हुए अयोध्या पहुंची।