फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Masaudha and Bikapur lag behind in getting ultrasound done for pregnant women

Ayodhya News: गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराने में मसौधा और बीकापुर फिसड्डी

Tue, 25 Mar 2025 08:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 25 Mar 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Masaudha and Bikapur lag behind in getting ultrasound done for pregnant women
अयोध्या। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच कराने में जिले के मसौधा और बीकापुर ब्लॉक फिसड्डी हैं। वहीं रुदौली, खंडासा और मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र इस मामले में अव्वल हैं। अब जिले के सभी निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों के अनुबंध की तैयारी है।
विज्ञापन

माह में चार दिन आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर आईं गर्भवती महिलाओं की न्यूनतम एक बार सभी तरह की जांच आवश्यक होती है। इसके लिए आशा बहुओं को जिम्मेदारी दी गई है। शहरी क्षेत्र में तो यह सुविधा आसानी से मिल जाती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा न होने से दिक्कतें आती हैं। इसके निदान के लिए ग्रामीण क्षेत्र के निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों से स्वास्थ्य विभाग ने अनुबंध किया है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर आई महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए क्यूआर दिया जाता है, जिसे अनुबंधित निजी केंद्र पर दिखाने से अल्ट्रासाउंड जांच निशुल्क होती है। उसी आधार पर स्वास्थ्य विभाग उन्हें भुगतान करता है।
विज्ञापन

बीते एक अप्रैल से अब तक 17,316 महिलाओं के क्यूआर के लिए आवेदन किया गया। इनमें 16,296 क्यूआर जारी हुए, जिनके सापेक्ष 8,833 महिलाओं ने सुविधा का लाभ लिया। इनमें रुदौली क्षेत्र में सर्वाधिक 2,449, मिल्कीपुर में 1704, सोहावल में 1,277, मवई में 700 महिलाओं की जांच हुई। जबकि नगर क्षेत्र में सबसे कम तीन, बीकापुर में 47, मसौधा में 71 महिलाओं की ही जांच हो सकी। इस तरह जिले भर में लगभग 54% महिलाओं ने योजना का लाभ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने कहा कि जिन जगहों पर अस्पताल के नजदीक अनुबंधित डायग्नोस्टिक सेंटर हैं, वहां की प्रगति तो बेहतर है। अन्य जगहों पर नजदीकी केंद्रों से अनुबंध का प्रयास चल रहा है। शहरी क्षेत्र में भी इसका विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड सेवा का लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed