फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Married women looked at the moon and prayed for their husband's long life

Ayodhya News: सुहागिनों ने चांद का दीदार कर मांगी पिया की लंबी उम्र

Fri, 10 Oct 2025 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 10 Oct 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
Married women looked at the moon and prayed for their husband's long life
52-करवा चौथ के दौरान रामनगर में पूजन करतीं महिलाएं
अयोध्या। करवा चौथ की रात जैसे ही आसमान में चांदनी फैली, शहर की छतें, आंगन और मंदिरों की चौखटें आस्था और सौंदर्य से दमक उठीं। सोलह शृंगार से सजी सुहागिनों ने थाल सजाया, दीप जलाए और छलनी से चांद को निहारा, फिर थाली के आरती दीपक में झिलमिलाते प्रकाश संग अपने पिया का चेहरा देखा। उस क्षण में परंपरा और प्रेम का अनोखा संगम झलक उठा।
विज्ञापन


शुक्रवार को भोर में ही सुहागिनों ने निर्जला व्रत का संकल्प लिया। सुबह घरों में शिव-पार्वती व गणेश भगवान की पूजा के बाद शाम को मंदिरों में भी महिलाएं पूजा करने पहुंचीं। सांझ ढलते ही चांद का इंतजार शुरू हो गया। मंदिरों में शाम से ही पूजन की तैयारियां शुरू हो गई। हालांकि शाम को 7:58 बजे के बाद जैसे ही चंद्रमा के दर्शन हुए तो व्रतियों के चेहरे भी खिल उठे। महिलाओं ने चंद्रमा के दर्शन के बाद करवा की कथा सुनी। महिलाओं और दंपतियों में सेल्फी फोटो लेने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन






सास ने बहू को दिए उपहार
पहले करवाचौथ पर सिमरन बत्रा ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर पति कुशल के नाम की मेंहदी अपने हाथों में लगाई। उन्होंने कहा कि पहली बार करवा चौथ मना रही हूं। मन में काफी उत्साह है। आज का दिन जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक हो गया है। सास उमा बत्रा ने बहू को पहला करवा चौथ का व्रत रखने पर गोल्डन चेन, पायल, बिछिया, मेकअप किट और स्नैक्स किट भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अयोध्या में मनाया पहला करवा चौथ

अहमदाबाद से पैदल 12 ज्योतिर्लिगों का दर्शन करने निकले दो दिन पहले अयोध्या पहुंचकर नवविवाहित दंपति नीलेश व सोनिया ने अपना पहला करवा चौथ मनाया। नीलेश ने अपने इस पल को यादगार बनाने के लिए अपने शादी की तारीख का दाएं हाथ पर टैटू बनवाया।

200 सुहागिन महिलाओं ने एक साथ मनाया त्योहार
रामनगर कॉलोनी स्थित मंछाराम दरबार में आयोजित करवा चौथ के कार्यक्रम में 200 से ज्यादा महिलाएं शाम छह बजे पहुंच कर उत्साह से त्योहार मनाया। इस कार्यक्रम की संचालिका मीना सचदेवा ने सुहागिनों को करवा चौथ की कथा सुनाई। प्रिया वलेशाह ने कहा कि करवा चौथ प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक है। पूजा माखेजा व मीना साधवानी ने कहा कि इस दिन महिलाएं अखंड सुहाग व पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।

52-करवा चौथ के दौरान रामनगर में पूजन करतीं महिलाएं

52-करवा चौथ के दौरान रामनगर में पूजन करतीं महिलाएं

52-करवा चौथ के दौरान रामनगर में पूजन करतीं महिलाएं

52-करवा चौथ के दौरान रामनगर में पूजन करतीं महिलाएं

52-करवा चौथ के दौरान रामनगर में पूजन करतीं महिलाएं

52-करवा चौथ के दौरान रामनगर में पूजन करतीं महिलाएं

52-करवा चौथ के दौरान रामनगर में पूजन करतीं महिलाएं

52-करवा चौथ के दौरान रामनगर में पूजन करतीं महिलाएं

52-करवा चौथ के दौरान रामनगर में पूजन करतीं महिलाएं

52-करवा चौथ के दौरान रामनगर में पूजन करतीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed