फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Many areas of Ramnagari submerged due to 65.4 mm rain

Ayodhya News: 65.4 मिमी बारिश से रामनगरी के कई इलाके जलमग्न

Wed, 09 Jul 2025 09:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Many areas of Ramnagari submerged due to 65.4 mm rain
अयोध्या। भोर से सुबह तक हुई 65.4 मिमी बारिश से रामनगरी के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। शहर की तमाम कॉलोनी और मोहल्लों के साथ रामपथ भी जगह-जगह लबालब हो गया। ऐसे में आवागमन में वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को भाेर में 3.30 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का सिलसिला सुबह करीब 11 बजे तक चलता रहा। ऐसे में नगर निगम की जल निकासी की तमाम व्यवस्थाएं धराशायी हो गईं। अयोध्या कैंट में नाका, मकबरा, कसाबबाड़ा, ऋषि टोला, खिड़की अली बेग, महाजनी टोला, टकसाल, बल्लाहाता, पुरानी सब्जी मंडी, देवकाली, बेनीगंज, फतेहगंज, राठहवेली, कंधारी बाजार, अश्वनीपुरम, साहबगंज, इस्माइलगंज और मकबरा स्टेडियम समेत कई अन्य क्षेत्रों में मोहल्ले व कॉलाेनी के साथ सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन


इसी तरह अयोध्या धाम में सबसे बदतर हालात जलवानपुरा में हो गए। यहां घरों में पानी प्रवेश कर गया। वह भी तब जबकि करोड़ों की लागत से हाल ही में यहां जल निकासी के लिए पंप हाउस की शुरुआत करवाई गई है। इसके अलावा अशोक सिंघल नगर वार्ड में रामघाट चौराहा, तुलसीबाड़ी व तपस्वी छावनी तिराहे पर भारी जलभराव हो गया। यही स्थिति सीताकुंड क्षेत्र में कुर्मी मंदिर के पास रही। श्रीराम चिकित्सालय परिसर और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन मार्ग लबालब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर के मुख्य प्रवेश मार्ग के सामने रामपथ पर भी जलभराव हो गया। यही स्थिति लता मंगेशकर चौक से सहादतगंज तक 13 किमी लंबे रामपथ पर कई जगहों पर रही। रामपथ से जल निकासी ठीक से नहीं हो सकी। काफी देर तक पानी भरा रहा। ऐसे में आवागमन में काफी परेशानी हुई। बारिश थमने के बाद रामपथ के साथ कुछ अन्य इलाकों में धीरे-धीरे पानी की निकासी हो गई। जबकि कई क्षेत्रों में शाम तक जलभराव बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed