{"_id":"6ab175b7cf68aea71302d917","slug":"management-of-ram-janmabhoomi-should-be-handed-over-to-religious-scholars-abhishek-dutt-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-159263-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम जन्मभूमि का संचालन धार्मिक विद्वानों को सौंपा जाए : अभिषेक दत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम जन्मभूमि का संचालन धार्मिक विद्वानों को सौंपा जाए : अभिषेक दत्त
Mon, 21 Sep 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
31- पत्रकारों से बात करते कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव- संगठन
अयोध्या। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अयोध्या के किसानों को दिए जा रहे मुआवजे, भूमि अधिग्रहण, सर्किल रेट में बढ़ोतरी और राम जन्मभूमि के संचालन से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए किसानों और आम नागरिकों के हित में न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।
अभिषेक दत्त ने कहा कि अयोध्या में किसानों की जमीनों का अधिग्रहण पुराने सर्किल रेट के आधार पर किया गया, जिससे उन्हें अपेक्षाकृत कम मुआवजा मिला। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की जमीनें आजीविका का प्रमुख साधन थीं, उन्हें भूमि के वर्तमान बाजार मूल्य के अनुरूप उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या में किसानों से कम कीमत पर जमीनें ली गईं और बाद में उन्हीं जमीनों को पूंजीपतियों और बड़े लोगों को महंगे दामों पर बेचने की प्रक्रिया अपनाई गई। उन्होंने राम जन्मभूमि के सीईओ की भूमिका और उनके कथित बयानों को लेकर भी सवाल उठाए। कहा कि राम जन्मभूमि जैसे धार्मिक स्थल के संचालन में ऐसे व्यक्तियों की भूमिका पर गंभीरता से विचार होना चाहिए, जिनकी धार्मिक आस्था, जिम्मेदारी और मंदिर की परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट हो। मंदिर की व्यवस्था में धार्मिक विद्वानों, संतों और धर्माचार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, जिला प्रवक्ता शीतला पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, अनिल तिवारी, राम अवध पासी, उग्रसेन मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।