{"_id":"6af36424a7ee502e020e01b7","slug":"man-enraged-by-delay-in-treatment-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-162729-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: इलाज में देरी से भड़का युवक, गार्ड पर तानी पिस्तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: इलाज में देरी से भड़का युवक, गार्ड पर तानी पिस्तौल
Wed, 11 Nov 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल में इलाज में देरी होने पर नाराज एक युवक ने सुरक्षा गार्ड पर पिस्तौल तान दी। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया है।
पूराकलंदर क्षेत्र का एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक दीपावली की रात करीब 12 बजे पटाखों से अंगुली में चोट लगने पर उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ थी। स्वास्थ्यकर्मियों ने अंगुली में दवा लगाई लेकिन उसे दर्द से आराम नहीं मिल रहा था। इसके बाद वह नाराज होकर गाली-गलौज करने लगा। उस समय किसी तरह मामला शांत हो गया, लेकिन करीब ढाई बजे वह दोबारा अस्पताल पहुंचा।
इस बार उसके हाथ में पिस्तौल थी। उसने पिस्तौल सुरक्षा गार्ड पर तान दी। इस घटना से अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास किया और किसी तरह उसे शांत कराया। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस युवक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। वह नशे में था। शांतिभंग की आशंका में उसका चालान किया गया है। अस्पताल प्रशासन से तहरीर नहीं मिली है।