Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Malaria patients rises

Ayodhya News: मलेरिया का बढ़ा डंक, तीन साल में चार गुना हुए मरीज

Sat, 21 Nov 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 21 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Malaria patients rises
अयोध्या। जिले में इस साल मलेरिया के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। वर्ष 2024 के मुकाबले इस बार चार गुना से अधिक मरीज सामने आए हैं। हालांकि, अधिकांश मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। दूसरी ओर, डेंगू के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मच्छरों से बचाव और साफ-सफाई के प्रति सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

सितंबर के आखिरी दिनों में जिले में करीब तीन दिन तक झमाझम बारिश हुई थी। इसके बाद जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनीं। माना जा रहा है कि इसके चलते मलेरिया के मामलों में बढ़ोतरी हुई। वहीं, डेंगू के मामले में इस बार पिछले वर्षों की तुलना में राहत रही है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में जिले में मलेरिया के 11 मरीज मिले थे। वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 19 हो गई, जबकि 2026 में अब तक 47 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर, वर्ष 2024 में डेंगू के रिकॉर्ड 694 मरीज मिले थे। वर्ष 2025 में इनकी संख्या घटकर 159 रह गई। मौजूदा वर्ष में अब तक 114 मरीज डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड लगने और कंपकंपी के साथ चढ़ता है बुखार
मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. पीयूष गुप्ता ने बताया कि मलेरिया होने पर मरीज को ठंड लगने के साथ कंपकंपी आती है और तेज बुखार चढ़ता है। सिरदर्द, बदन दर्द, पसीना आना और कमजोरी भी इसके प्रमुख लक्षण हैं। कई बार बुखार उतरने के कुछ समय बाद दोबारा चढ़ जाता है। उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत भी हो सकती है। गंभीर स्थिति में बेहोशी, दौरे, पीलिया और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसे लक्षणों को सामान्य बुखार समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।


अचानक हुई बारिश से बढ़े मलेरिया के मामले
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. पीसी भारती ने बताया कि अचानक हुई बारिश के कारण मलेरिया के मामलों में कुछ इजाफा हुआ है। अभी इसका असर कम नहीं हुआ है। आमजन से अपील है कि घर और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, टायर और अन्य जलपात्रों की नियमित सफाई करें। रात में मच्छरदानी लगाकर सोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed