{"_id":"6aaedc1a6a27d7dbd8036c0b","slug":"lover-murdered-young-woman-after-she-refused-to-marry-him-ayodhya-news-c-13-1-lko1125-1927758-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: शादी से मना करने पर प्रेमी ने की थी युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: शादी से मना करने पर प्रेमी ने की थी युवती की हत्या
Sun, 20 Sep 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या/गोंडा। दशरथ पथ के किनारे 16 सितंबर को पानी से भरे गड्ढे में मिले युवती के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है शादी से इन्कार करने पर नाराज प्रेमी ने गला रेतकर उसकी हत्या की थी। गोंडा पुलिस ने शुक्रवार को अयोध्या के महाराजगंज क्षेत्र के मरना माझा बलूईया निवासी आरोपी भानु प्रताप निषाद को नया घाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल चाकू, घटना के समय पहने कपड़े और बाइक भी बरामद कर ली है।
गोंडा के सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि गोंडा निवासी युवती 15 सितंबर को जमुनियाबाग बाजार से बस में सवार होकर अयोध्या में अपनी बड़ी बहन के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन पहुंची नहीं। 17 सितंबर को कोतवाली देहात पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों के मोबाइल खंगाले। पता चला कि युवती एक मोबाइल नंबर पर लगातार बात करती थी। मोबाइल नंबर की लोकेशन अयोध्या में मिली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कई सुराग मिले। उधर, अयोध्या में दशरथ पथ के किनारे मिले शव की शिनाख्त होने पर मामला खुल गया। अयोध्या के सीओ सिटी यश त्रिपाठी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने दशरथ पथ के पास सरयू नदी के पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया था।
तीन बजे पहुंची युवती, साढ़े छह बजे कर दी हत्या
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह के मुताबिक, युवती दोपहर करीब तीन बजे अयोध्या पहुंची थी। आरोपी पहले से उसके संपर्क में था। दोनों करीब तीन घंटे साथ रहे। शाम करीब 6:30 बजे नया घाट-आजमगढ़ बाईपास की तरफ शादी की बात पर दोनों में विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने युवती के गले पर चाकू से वार कर दिया। चाकू झाड़ियों में फेंका। वारदात के समय पहनी टी-शर्ट और जींस को अलग-अलग जगह छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू, टीशर्ट, जींस व बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
2023 से युवती के संपर्क में था
भानु वर्ष 2023 से युवती के संपर्क में था और उससे शादी करना चाहता था। युवती के इन्कार करने पर उसने हत्या की साजिश रच डाली। आरोपी अयोध्या में ही टाइल्स लगाने का काम करता है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और बरामद सामान समेत अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल कर रही है। युवती से दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड भी बनाई गई है।