फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Leopard's pugmark was not found, the video is also not from here

Ayodhya News: नहीं मिला तेंदुआ का पगमार्क, वीडियो भी यहां का नहीं

Mon, 21 Jul 2025 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Leopard's pugmark was not found, the video is also not from here
अयोध्या। छावनी क्षेत्र के निर्मली कुंड और फायरिंग रेंज के आसपास के जंगल में फिलहाल तेंदुआ के चहलकदमी करने की पुष्टि नहीं हो सकी है। वन विभाग की टीम की ओर से इन इलाकों में कांबिंग कर पगमार्क की तलाश की गई। कहीं पर भी पगमार्क नहीं मिले हैं। विभाग ने स्थानीय नागरिकों की ओर से वायरल किए गए वीडियो को भी किसी अन्य स्थान का बताया है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी रतेंद्र त्रिगुणायत ने सोमवार को वन कर्मियों की टीम के साथ उन इलाकों में कांबिंग की, जहां पर कुछ स्थानीय निवासियों की ओर से तेंदुआ को देखे जाने का दावा किया गया था। इस क्षेत्र में फिलहाल वन कर्मियों को कहीं पर भी तेंदुआ का पगमार्क नहीं दिखाई दिया। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों ने तेंदुआ के वायरल वीडियों का भी अध्ययन किया। इसमें पाया गया कि वीडियो में जो स्थान दिखाई दे रहा है, वह यहां के छावनी क्षेत्र का नहीं है।
विज्ञापन


इस बारे में वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि न तो पगमार्क मिले और न ही संबंधित वीडियो यहां का है। इसके बाद भी स्थानीय निवासियों की संतुष्टि के लिए सजगता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed