फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kamakhya Dham will develop as a tourist destination

Ayodhya News: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा कामाख्या धाम

Wed, 12 Feb 2025 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 12 Feb 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Kamakhya Dham will develop as a tourist destination

विज्ञापन
भेलसर। चार जिलों की सीमा पर स्थित मां कामाख्या धाम शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र है। यह यह धाम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने की ओर अग्रसर है। विधायक की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन को भेजा गया है।
रुदौली तहसील मुख्यालय से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सुनबा के घने जंगलों में प्राचीन सिद्धपीठ कामाख्या भवानी के कपाट दिन में कभी बंद नहीं किए जाते हैं। नवरात्रि के दिनों में यहां मेला जैसा दृश्य रहता है। विधायक रामचंद्र यादव ने मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा मार्ग व काॅलोनी बनाने का प्रस्ताव है। प्रस्तावित मानचित्र में दुकानों, पार्क, पुलिस बूथ, निकासी व प्रवेश मार्ग का स्थान चिह्नित है। परिसर का निर्माण 11 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा। इसे पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए कार्य योजना बन गई है। इसका प्रस्ताव प्रशासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी इंद्रेश कौशिक ने बताया कि मां कामाख्या भवानी का उल्लेख प्रमुख धार्मिक पुस्तक दुर्गा सप्तशती के प्रथम अध्याय में है। राजा सुरथ और समाधि वैश्य की तपस्या का यही स्थल बताया जाता है। यहां मां ने उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर दर्शन दिया था, तभी से यहां पर मां महाकाली, मां सरस्वती व महालक्ष्मी पिंडी रूप में विराजमान हैं। कामाख्या धाम से थोड़ी दूरी पर घने जंगलों के बीच मेधा ऋषि आश्रम भी स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालु अमरदीप ने कहा कि मां कामख्या धाम विकसित हो चुका है। विनय कुमार, आशुतोष पांडेय ने कहा कि सभी रास्ते का डामरीकरण होने से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed