{"_id":"6af75edf7405f36f130dcb64","slug":"jagadguru-paramhans-acharya-stated-that-akhileshs-visit-to-ayodhya-would-send-a-positive-message-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-162950-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जगद्गुरु परमहंस आचार्य बोले अखिलेश के अयोध्या आने से जाएगा सकारात्मक संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जगद्गुरु परमहंस आचार्य बोले अखिलेश के अयोध्या आने से जाएगा सकारात्मक संदेश
Sat, 14 Nov 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
जगद्गुरु परमहंस आचार्य।
अयोध्या। तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन से करीब एक करोड़ हिंदुओं की घर वापसी का रास्ता खुल सकता है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के समय कारसेवकों पर गोली चलने की घटना के कारण उनके परिवार के प्रति नाराजगी रखने वाले कई लोग राम मंदिर से दूरी बनाए हुए थे। अब अखिलेश यादव रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं तो इससे उनके समर्थकों के बीच सकारात्मक संदेश जाएगा। वे भी भगवान श्रीराम को अपना मानकर मंदिर दर्शन के लिए आगे आएंगे।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक राजनीतिक दल या विचारधारा के नहीं हैं। राम सबके हैं और उनकी शरण में आने वाले का विरोध नहीं होना चाहिए। अखिलेश यादव के इस कदम का स्वागत होना चाहिए। राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए। रामराज्य तभी स्थापित होगा, जब सभी लोग भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलेंगे।