Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   It is our human responsibility to enrich the environment: Dr. Bijendra

पर्यावरण को समृद्ध करना हमारी मानवीय जिम्मेदारी : डॉ. बिजेंद्र

Wed, 09 Jul 2025 09:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
It is our human responsibility to enrich the environment: Dr. Bijendra
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित पार्क में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने पौधरोपण अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम पर पौधा रोपित किया। अभियान में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र शामिल रहे। इस दौरान कुलपति ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम एक प्रयास है, जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। वृक्षों को सघन और समृद्ध करना हमारी मानवीय जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


अभियान में कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. शैलेंद्र वर्मा, डॉ. रंजन सिंह, उप कुलसचिव दिनेश मौर्य व सहायक कुलसचिव पीवी सावंत शामिल रहे।
विज्ञापन


कुमारगंज प्रतिनिधि के अनुसार आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने परिसर में महोगनी का पौधा लगाकर किया। कुलपति ने शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सभी अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी व छात्रों ने विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने साकेतपुरी में समारोह पूर्वक पौधरोपण करने के साथ ही नगर को हरा-भरा बनाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने साकेतपुरी कॉलोनी में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ पौधरोपण किया। महापौर ने कहा कि हर किसी को अपनी मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। नगर निगम रामनगरी को हरा भरा बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार, पार्षद प्रतिनिधि मंसूर खान, सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव, भाजपा नेता केके मिश्र व हरिश्चंद्र शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed