फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Irregularities found in coaching center registrations

Ayodhya News: कोचिंग पंजीकरण में मिली खामियां, पांच को नोटिस

Wed, 12 Aug 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 12 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in coaching center registrations
अयोध्या। जिले में कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी के पंजीकरण आवेदनों की जांच में जरूरी अभिलेखों की कमी सामने आई है। डीआईओएस डॉ. पवन कुमार तिवारी ने पांच आवेदकों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

प्रो रीडर्स लाइब्रेरी, रायबरेली प्रकाश लॉन के सामने के आवेदन में भवन के व्यावसायिक होने का प्रमाण, प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्तों और सीसीटीवी कैमरे से संबंधित साक्ष्य नहीं मिले। लाइफ विजन क्लासेज इंस्टीट्यूट, रुदौली के मामले में निर्धारित शुल्क जमा करने की रसीद और भवन संबंधी प्रमाण उपलब्ध नहीं था। आर्या इंस्टीट्यूट, नाका फैजाबाद के आवेदन में भी भवन के व्यावसायिक होने का प्रमाण और निर्धारित शुल्क की जमा रसीद नहीं मिली।
विज्ञापन

जेएमबी कोचिंग क्लास, तारून के मामले में भवन संबंधी दस्तावेज के साथ पूर्व में लगाए गए 10 हजार रुपये के अर्थदंड की जमा रसीद भी लंबित है। वहीं, धरमराज साइंस अकादमी, महबूबगंज के आवेदन में भवन के व्यावसायिक होने का प्रमाण और अग्निशमन विभाग की एनओसी संलग्न नहीं मिली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed