फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   In the first phase, houses will be counted

Ayodhya News: पहले चरण में मकानों की होगी गणना

Fri, 13 Feb 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 13 Feb 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
In the first phase, houses will be counted
20- अयोध्या संस्कृति विरासत समिति की बैठक में मौजूद अ​धिकारीगण- सूचना विभाग
अयोध्या। भारत की पहली डिजिटल जनगणना-2027 की आरंभिक तैयारी एवं कार्य की समयबद्ध पूर्णता के लिए जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। जनगणना में स्वगणना के संबंध में जनगणना निदेशालय के प्रतिनिधि शैलेंद्र यादव ने बताया कि आगामी जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (मई-जून 2026), दूसरे चरण में जनसंख्या गणना (फरवरी 2027) में की जाएगी। जनगणना पूरी तरह डिजिटल रूप से संपन्न की जाएगी, जिसमें स्वगणना का प्रावधान होगा। साथ ही जनगणना के द्वितीय चरण में व्यक्ति के जाति संबंधी आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे। राज्य में जनगणना का प्रथम चरण, अर्थात मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य माह मई-जून-2026 में किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

सजेगी राम की पैड़ी, हर शाम होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
अयोध्या संस्कृति विरासत समिति की बैठक आयुक्त सभागार में शुक्रवार को हुई। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बैठक के एजेंडे की विस्तार से जानकारी दी। राम की पैड़ी और नयाघाट पर शाम को साकेत संध्या एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में मंच, टेंट, साउंड सिस्टम, मैनपावर, लाइट एवं साउंड शो की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निरंतर संचालन पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा अयोध्या धाम में कराई जाने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभावी एवं नियमित संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई। मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि अयोध्या की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का स्तर उच्च रखा जाए और स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों को उचित मानदेय प्रदान कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बैठक में डीआईजी सोमेन बर्मा, जिलाधिकारी निखिल टीकराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्यों की समीक्षा

सीएम डैशबोर्ड एवं वन ट्रिलियन डॉलर सेल की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रविष्टियां नियमित रूप से रखी जाएं और लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना में प्रगति बढ़ाने, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को लंबित भुगतान शीघ्र पूर्ण कराने और पर्यटन विभाग को लंबित कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। सेतु निर्माण कार्यों को लक्ष्य के अनुरूप गति देने और चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही ककरई एवं जनौरा क्षेत्र में प्रस्तावित निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (भू-लेख) श्री कौशल कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed