फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   In some places, the road disintegrated within five years, while elsewhere, the path caved in

Ayodhya News: कहीं पांच साल में उखड़ गई सड़क तो कहीं धंस गया रास्ता

Sun, 20 Sep 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 20 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
In some places, the road disintegrated within five years, while elsewhere, the path caved in
23---फोटो नीरज कुमार (अमर उजाला)---वजीरगंज जप्ती से मेवाती पुरा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग की ट
अयोध्या। शहर की बदहाल सड़कें राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। कहीं सड़क की पूरी सतह उखड़ चुकी है तो कहीं रास्ता धंस गया है। कई प्रमुख मार्गों पर चोक नालियों का पानी सड़क पर जमा है। बारिश होते ही गड्ढे पानी में छिप जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। रोजाना हजारों लोगों को खराब सड़क, जलभराव और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई जगह सड़कों की बदहाली वर्षों से बनी हुई है। कुछ रास्तों की हालत पांच साल में ही खराब हो गई, वहीं नालियों की सफाई न होने से सड़क पर पानी जमा हो रहा है। इससे समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन





शंकरगढ़ में 1.8 किमी सड़क की सतह उखड़ी


शंकरगढ़ बाजार से 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को जोड़ने वाली करीब 1.8 किलोमीटर लंबी सड़क की पूरी सतह उखड़ चुकी है। जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं। बारिश में इनमें पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लगता। पैदल राहगीरों को पानी से बचकर निकलना पड़ता है और कई बार उनके कपड़े तक खराब हो जाते हैं। करीब 1500 लोग रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क करीब पांच साल पहले बनी थी, लेकिन मरम्मत नहीं होने से अब जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन






ऋषि टोला में 25 जगह खुला नाला



जीआईसी स्कूल से फतेहगंज और चौक बाजार को जोड़ने वाले करीब 500 मीटर लंबे ऋषि टोला मार्ग पर करीब 25 स्थानों पर नाला खुला है। कई जगह पटिया टूट गई हैं और कुछ स्थानों पर गायब हैं। नाला सिल्ट और गंदगी से पटा होने के कारण पानी की निकासी भी प्रभावित है। बारिश में पूरा रास्ता जलमग्न हो जाता है। स्थानीय निवासी आकाश जायसवाल ने बताया कि नगर निगम में कई बार शिकायत के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई। कुछ दिन पहले एक बच्चा भी नाले में गिर गया था, जिसे किसी तरह बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






वजीरगंज जप्ती-मेवातीपुरा मार्ग पर पांच साल से परेशानी



करीब पांच साल से बदहाल वजीरगंज जप्ती से मेवातीपुरा होते हुए 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को जोड़ने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। नाली चोक होने से कई हिस्सों में जलभराव है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कई लोग पानी में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। नाली पूरी तरह चोक है। दीपक सिंह ने बताया कि नौ जून 2025 को इस मार्ग पर सीवर डालने का काम शुरू हुआ था। इसके बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। करीब तीन स्कूलों के बच्चे इसी रास्ते से रोज आते-जाते हैं।





अश्विनीपुरम में धंसती सड़क पर सुरक्षा भी नहीं



अश्विनीपुरम कॉलोनी का मुख्य मार्ग करीब एक साल पहले टूटना शुरू हुआ था। सड़क को सीवर डालने के लिए खोदा गया था, लेकिन बाद में इसकी ठीक से मरम्मत नहीं हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टूटे हिस्से पर एक टूटी पानी की टंकी रखकर रास्ता रोकने की कोशिश की गई, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। अब सड़क का धंसा हिस्सा और आगे तक फैल गया है। धंसी सड़क के आसपास कोई सुरक्षा घेरा या चेतावनी संकेत भी नहीं है। दिन में लोग किसी तरह देखकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में खतरा बढ़ जाता है।




16 किमी सड़क को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 16 किलोमीटर लंबी सड़क को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य तय किया गया है। चयनित मार्गों पर प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जा रहा है। सड़क की स्थिति के अनुसार कहीं गड्ढों की मरम्मत तो कहीं नवीनीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed