फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   idol of Maa Durga was broken in temple built on banks of Saryu in Ayodhya people are angry

Ayodhya News: सरयू किनारे बने मंदिर में युवक ने तोड़ी मां दुर्गा की प्रतिमा...रुपये किए चोरी, लोगों में आक्रोश

Tue, 01 Apr 2025 11:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Apr 2025 11:41 AM IST
सार

अयोध्या में सरयू किनारे बने मंदिर में युवक ने मां दुर्गा की प्रतिमा तोड़ दी। चैत्र नवरात्रि के बीच मां की मूर्ति खंडित करने से लोगों में आक्रोश है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आरोपी को पकड़ लिया गया है।  

विज्ञापन
idol of Maa Durga was broken in temple built on banks of Saryu in Ayodhya people are angry
सरयू किनारे बने मंदिर में अराजकतत्वों ने तोड़ी मां दुर्गा की प्रतिमा - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में सोमवार की रात सरयू नदी किनारे कच्चा घाट पर बने मंदिर में युवक ने मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित कर दी। सुबह लोगों ने देखा तो उनमें आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिली तो मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर सीओ आशुतोष तिवारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

विज्ञापन


कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के सरयू तट पर कच्चाघाट स्थित मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति तोड़ दी गई। साथ ही मंदिर के दानपात्र में रखे रुपये भी चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मंदिर के पुजारी की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- इकाना में मैच आज: बदली रहेगी पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए शहीद पथ पर होंगे किस तरह के बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र के चक्रतीर्थ निवासी दिलीप पांडेय ने पुलिस को बताया कि उनके पिता स्व. शिवकुमार पांडेय ने कच्चाघाट के पास मां दुर्गा का मंदिर स्थापित किया था। पड़ोस के रहने वाले मृत्युंजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने मंदिर की मूर्ति तोड़कर खंडित कर दिया। 

कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि मौके पर खंडित मूर्ति मिली थी। इसे लेकर उनका पुराना विवाद भी सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खंडित मूर्ति के स्थान पर दूसरी मूर्ति स्थापित कराई जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed