फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Unvaccinated child contracts diphtheria

Ayodhya News: टीकाकरण से चूका बच्चा डिप्थीरिया की चपेट में

Thu, 20 Aug 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 20 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Unvaccinated child contracts diphtheria
अयोध्या। समय पर टीकाकरण न होने से बीकापुर ब्लॉक के चकसेनपुर गांव निवासी नौ वर्षीय अक्षय गुप्ता डिफ्थीरिया की चपेट में आ गया। गले में तेज दर्द, गला जाम होने और सांस लेने में तकलीफ के बाद परिजन उसे 31 जुलाई को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच में डिफ्थीरिया के गंभीर लक्षण मिलने पर बच्चे को तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक विभाग के एचओडी डॉ. आनंद शुक्ला ने बताया कि अक्षय को 31 जुलाई को भर्ती किया गया था। जांच में सामने आया कि उसे पेंटावेलेंट, डीपीटी और एमआर का टीका नहीं लगा था। गले में सफेद झिल्ली बनने और सांस लेने में परेशानी के कारण उसकी हालत गंभीर थी। करीब 21 दिन उपचार के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हो गया और बृहस्पतिवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

डॉ. शुक्ला ने बताया कि डिफ्थीरिया को आम भाषा में गला घोंटू बीमारी भी कहा जाता है। इससे बचाव के लिए बच्चों का निर्धारित समय पर टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने बताया कि टीके की पहली खुराक बच्चे के जन्म के बाद निर्धारित चार सप्ताह और कई अंतराल के बाद किशोरावस्था तक टीकाकरण जारी रहता है। डिफ्थीरिया केवल बच्चों को ही नहीं, बल्कि बड़ो को भी प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed