फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fraud case registered against four individuals

Ayodhya News: विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सहित चार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 20 Aug 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 20 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fraud case registered against four individuals
बीकापुर। न्यायालय के आदेश पर बीकापुर कोतवाली पुलिस ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता और सहायक अभियंता सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोडरा मुसलमीन गांव के राजकुमार पांडेय की शिकायत पर हुई है। आरोप है कि निजी नलकूप कनेक्शन में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।
विज्ञापन



शिकायत के अनुसार, असकरनपुर बनकट निवासी कैलाशपती ने निजी नलकूप के लिए आवेदन किया था। आवेदन में बिजली के खंभे से नलकूप की दूरी 45 मीटर बताई गई थी। विभाग ने 35 मीटर की दूरी दिखाकर स्वीकृति दी। हालांकि, जांच में नलकूप की वास्तविक दूरी 121 मीटर पाई गई। अधिकारियों ने कैलाशपती के साथ मिलकर गलत एस्टीमेट के जरिये विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। उन्होंने 80 से 50 मीटर की दूरी का पैसा हड़प लिया। यह कनेक्शन प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य के तहत लिया गया था, जो नलकूप के लिए नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन




जांच में उजागर हुई अनियमितता

शिकायत पर उप जिलाधिकारी बीकापुर की जांच में यह धोखाधड़ी सामने आई। जांच रिपोर्ट में पता चला कि आवेदिका का मकान 20 मीटर दूर है। वहां से 121 मीटर दूर नलकूप चलाया जा रहा था। आवेदिका और अधिकारियों ने मिलकर 121 मीटर की दूरी छिपाई। राजकुमार पांडेय ने पहले कोतवाली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्हें अदालत की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed