{"_id":"6a4e8b35a1e337b23b00364a","slug":"i-was-not-removed-that-is-a-wrong-message-gopal-rao-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-153510-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे हटाया नहीं गया, गलत संदेश है : गोपाल राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे हटाया नहीं गया, गलत संदेश है : गोपाल राव
Wed, 08 Jul 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
गोपाल राव
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर लंबे समय बाद चुप्पी तोड़ते हुए ट्रस्ट के पूर्व आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने कहा कि दानपात्र से चोरी की घटना हुई है, यह गलत है और इसकी जांच चल रही है, लेकिन इसके अलावा ट्रस्ट से जुड़े अन्य आरोप निराधार हैं। गोपाल राव ने कहा कि वह ट्रस्ट की बैठकों में आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल होते रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे हटाया नहीं गया है, गलत संदेश है।
उनके, चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के खिलाफ लगाए जा रहे कई आरोप भ्रामक हैं। उन्होंने बताया कि नैतिक आधार पर ट्रस्ट ने उनसे फिलहाल बैठकों से दूर रहने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने तक यदि ट्रस्ट को उनकी जरूरत होगी तो वह पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 15 जुलाई को वे मंदिर जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रस्ट बैठक में स्पष्ट किया गया है कि दानपात्र से चोरी की घटना के अलावा अन्य अभिलेख और सामान सुरक्षित हैं तथा बाकी तरह की चर्चाएं केवल अफवाह हैं।