{"_id":"69f61cf2e09706e4f7060426","slug":"hospital-manager-beaten-and-robbed-of-cash-and-chain-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-148583-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अस्पताल प्रबंधक की पिटाई कर लूटे नकदी व चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अस्पताल प्रबंधक की पिटाई कर लूटे नकदी व चेन
Sat, 02 May 2026 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 02 May 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के रानोपाली क्षेत्र में स्थित वैष्णवी नर्सिंग होम के प्रबंधक की पिटाई कर 50 हजार रुपये व चेन लूटने का आरोप है। पुलिस ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दर्ज एफआईआर में गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के पाठक का पुरवा निवासी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि वह नर्सिंग होम में फार्मासिस्ट और प्रबंधक हैं। वह साकेतपुरी कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर रहते हैं। 24 अप्रैल की शाम उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई, जिसने उन्हें गालियां दी। 29 अप्रैल की सुबह 10 बजे वह नर्सिंग होम जा रहे थे, जहां पहले से घात लगाए बैठे गोंडा के अनुष्मान सिंह, हरिओम पाठक, विशाल दुबे, आकाश मिश्रा व तीन अन्य लोगों ने उन्हें नर्सिंग होम के पीछे रोक लिया और गाली देने लगे। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी और गले में पहनी सोने की चेन और 50 हजार रुपये छीन लिए। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के निवासी अनुष्मान सिंह समेत सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।