{"_id":"6971139e291104772f09c483","slug":"help-desk-set-up-board-examinees-can-seek-advice-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-141580-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हेल्प डेस्क स्थापित, ले सकते हैं बोर्ड परीक्षार्थी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हेल्प डेस्क स्थापित, ले सकते हैं बोर्ड परीक्षार्थी सलाह
Wed, 21 Jan 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा से पहले विद्यार्थियों में चिंता, घबराहट और मानसिक दबाव बढ़ने लगता है। इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।
कई बार विद्यार्थी पूरी तैयारी के बावजूद तनाव के कारण अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाते। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षार्थियों की सहायता के लिए मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र, राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में हेल्प डेस्क बनाया गया है।
मंडलीय मनोवैज्ञानिक राम निहोर ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की चिंताओं को दूर करने और उन्हें तनाव मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह हेल्प डेस्क शुरू की गई है। केंद्र पर विद्यार्थियों को परीक्षा फोबिया, तनाव, चिंता, आत्मविश्वास की कमी, एकाग्रता की समस्या सहित अन्य मानसिक कठिनाइयों से निपटने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। विद्यार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मनोवैज्ञानिक सलाह प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
बताया कि कोई भी छात्र सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक 8707314362 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर डॉ. जंगजीत कुमार से परामर्श ले सकता है। उन्होंने ने बताया कि पिछले दो दिनों में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने सलाह ले चुके है। बुधवार को छह बच्चों को ऑनलाइन परीक्षा फोबिया से संबंधित सलाह दी गई है।