{"_id":"6a3978e4603a13a23a0a1156","slug":"healthcare-services-in-the-city-of-ram-left-to-gods-mercy-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-152326-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामनगरी की स्वास्थ्य सेवाएं राम भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामनगरी की स्वास्थ्य सेवाएं राम भरोसे
Mon, 22 Jun 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। भीषण गर्मी और मौसम जनित बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के बीच जिला अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था गंभीर संकट से जूझ रही है। यहां तैनात रहे डॉ. प्रशांत द्विवेदी के इस्तीफे के बाद अस्पताल फिजिशियन विहीन हो गया है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में उल्टी-दस्त, बुखार और डिहाइड्रेशन के मरीजों की भीड़ के बीच विशेषज्ञ चिकित्सक का न होना स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है।
जिला अस्पताल में फिजिशियन के तीन पद स्वीकृत हैं लेकिन लंबे समय से दो पद रिक्त चल रहे थे। एकमात्र तैनात फिजिशियन डॉ. प्रशांत द्विवेदी ने भी हाल में प्रतिकूल परिस्थितियों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया।
इसके बाद मेडिसिन विभाग की जिम्मेदारी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल वर्मा और डॉ. शिशिर श्रीवास्तव के कंधों पर आ गई है।
सोमवार को हमारी टीम ने जिला अस्पताल का जायजा लिया तो इसका दुष्प्रभाव साफ दिखाई दिया। ओपीडी मरीजों से खचाखच भरी रही। परचा काउंटर पर रोगियों की लंबी लाइन दिखी। परचा कटवाकर लोग फिजिशियन के निर्धारित कक्ष संख्या 14 में गए तो चिकित्सक नदारद मिले। बाद में बाल रोग विशेषज्ञों ने उनका इलाज किया तो कई लोग बिना इलाज के ही लौट गए।
विज्ञापन
उधर, लगभग 55 बेड का मेडिकल वार्ड रोगियों से लगभग फुल मिला। यहां अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित बताए गए, जिनका राउंड भी बाल रोग विशेषज्ञों ने ही लिया।