फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Health center is in bad condition, both patients and doctors are worried

Ayodhya News: स्वास्थ्य केंद्र बदहाल, मरीज और डॉक्टर दोनों परेशान

Thu, 25 Apr 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 25 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Health center is in bad condition, both patients and doctors are worried
शाहगंज। विकासखंड हैरिंगटनगंज के मुकीमपुर पहाड़पुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली, पानी, शौचालय और साफ-सफाई का इंतजाम नहीं है। इससे मरीजों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मी भी परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यदि किसी को कुत्ता या जहरीला जंतु काट लेता है तो यहां पर अक्सर दवा ही उपलब्ध नहीं होती है। काफी समय से स्वास्थ्य केंद्र की हालत दुरुस्त करने की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. फिरोज अहमद ने बताया परिसर में बाउंड्रीवाल न होने से आवारा मवेशी अस्पताल के अंदर चले आते हैं जिससे मरीजों के साथ-साथ स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां पर लगा हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है। छत पर रखी पानी की टंकी, शौचालय की सीट और वॉश बेसिन टूट गए हैं। इन व्यवस्थाओं के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed