{"_id":"686e8ae96abdb9949a04fce5","slug":"grandmother-and-granddaughter-died-after-getting-electrocuted-by-the-electric-pole-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-131699-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से दादी-पोती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से दादी-पोती की मौत
Wed, 09 Jul 2025 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 09 Jul 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
भेलसर। रुदौली के मोहल्ला वजीरगंज में बुधवार सुबह रिमझिम बारिश के दौरान नगर पालिका के एलईडी विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से दादी-पोती की मौत हो गई। यह दुखद घटना तब हुई जब वजीरगंज निवासी खिरपत के घर के सामने लगा एलईडी विद्युत पोल गिर गया। पोल के बगल में ही आम का पेड़ था। राजकुमार की सात वर्षीय मासूम पुत्री प्रतिज्ञा उर्फ लाडो आम उठाने के लिए गई और विद्युत पोल को छू लिया।
इस दौरान खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से बच्ची को जोरदार झटका लगा और वह चीखने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर उसकी दादी खिरपत की 55 वर्षीय पत्नी संपता बचाने के लिए दौड़ीं। इस प्रयास में दादी भी करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी। लिया। हादसे के तुरंत बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। विद्युत विभाग के अवर अभियंता अमरदीप श्रीवास्तव ने बताया कि स्ट्रीट लाइट के रख-रखाव के संबंध में कई बार पालिका के जेई व अधिकारियों को सूचित किया गया था।
विज्ञापन
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी प्रेमनाथ ने बताया कि एलईडी लाइट डूडा द्वारा लगाई गई है अभी तक पालिका को हैंडओवर नहीं किया गया है। मौके पर रुदौली कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि पोल में किसी कारण से करंट उतर आया था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।