फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Grand Aarti performed with 1,008 lamps

Ayodhya News: 1008 दीपों से हुई महाआरती

Fri, 18 Sep 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 18 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Grand Aarti performed with 1,008 lamps
पूजन में मौजूद जैन अनुयायी।
अयोध्या। दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन जैन समाज ने उत्तम आर्जव धर्म के माध्यम से अहिंसा, सरलता और विश्व शांति का संदेश दिया। रायगंज स्थित जैन मंदिर में चल रहे 11 दिवसीय आयोजन के तहत प्रवचन, इंद्रध्वज पूजन, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को 1008 दीपों से महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता ने कहा कि विश्व में व्याप्त अशांति, हिंसा और असमानता का समाधान अहिंसा और धर्म की शुद्धता में निहित है। उत्तम आर्जव धर्म आत्मा की सरलता और निर्मलता की साधना है। इसमें कपट, छल और आडंबर का कोई स्थान नहीं है। मन, वचन और कर्म में एकरूपता लाकर ही आत्मिक उन्नति संभव है। आर्यिका चंदनामती माता ने कहा कि मृदुता, विनम्रता और शालीनता आर्जव धर्म के प्रमुख आधार हैं। यह व्यक्ति को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

रवींद्रकीर्ति स्वामी ने कहा कि सरलता और प्रामाणिकता ही आर्जव धर्म का मूल स्वरूप है। उन्होंने कहा कि करुणा और मार्दव के भाव से ही समाज में स्थायी शांति स्थापित हो सकती है। उन्होंने बताया कि जैन समाज के अनुष्ठानों में विश्व शांति और सभी जीवों के कल्याण की कामना की जाती है। कार्यक्रम में संगीतज्ञ रूपेश जैन ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। संचालन डॉ. जीवन प्रकाश जैन ने किया। पूजन कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य विजय जैन के निर्देशन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed