{"_id":"67a8c605d1b4d5e3ff04fccb","slug":"governor-will-attend-vice-chancellors-conference-ayodhya-news-c-97-1-ayo1006-124635-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कुलपति सम्मेलन में शामिल होंगी राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कुलपति सम्मेलन में शामिल होंगी राज्यपाल
Sun, 09 Feb 2025 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 09 Feb 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
कुमारगंज। भारतीय कृषि विश्वविद्यालयों का 48वां कुलपति सम्मेलन आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 13 और 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सम्मेलन की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक की। उन्होंने तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
इस सम्मेलन में देशभर से कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति प्रतिभाग करेंगे। इसमें राज्यपाल/कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। वहीं दूसरी तरफ कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय में सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। कुलपति ने बताया कि इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल“बलदाऊ वाटिका‘ का शिलान्यास भी करेंगी। इससे आने वाले दिनों में कृषि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यूपी के शिक्षण संस्थान एवं आईसीएआर के रिसर्च संस्थानों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए एमओयू साइन होंगे। कार्यक्रम का आयोजन एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डाॅ. संजीत कुमार ने बताया कि विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों से 30 अधिक कुलपति सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में कृषि एवं ग्रामीण पर्यटन सहकारी संघ लिमिटेड पुणे के प्रबंध निदेशक पांडुरंग थावरे, ताइवान इको-टूरिज्म एसोसिएशन व नेशनल आई-लान यूनिवर्सिटी ताइवान के कार्यकारी निदेशक डाॅ. युंग-सोंग चेन और एसकेएनएयू जोबनेर के कुलपति डाॅ. बलराज सिंह मुख्य वक्ता के तौर पर अपने विचारों को साझा करेंगे। इस सम्मेलन में एग्री टूरिज्म पर भी मंथन किया जाएगा।