{"_id":"68a02ee5992a8232ad084562","slug":"governor-anandiben-patel-reached-ramnagari-with-her-family-offered-prayers-after-visiting-ramlala-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: परिवार संग रामनगरी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रामलला के किए दर्शन कर की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: परिवार संग रामनगरी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रामलला के किए दर्शन कर की पूजा-अर्चना
Sat, 16 Aug 2025 12:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Aug 2025 12:40 PM IST
सार
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल परिवार संग रामनगरी पहुंचीं। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन करके पूजा-अर्चना की। इसके बाद उनका काफिला वापस लखनऊ लौट जाएगा।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में शनिवार तो राज्यपाल आनंदीबेन पटेल परिवार के साथ पहुंचीं। राज्यपाल का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां से काफिला सीधे राम जन्मभूमि परिसर की ओर रवाना हुआ।
विज्ञापन
मंदिर परिसर पहुंचकर राज्यपाल ने परिवार संग भगवान श्रीरामलला का विधिवत दर्शन-पूजन किया। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसएसपी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। दर्शन-पूजन के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का काफिला लखनऊ लौट जाएगा।
विज्ञापन